फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में मिली एडी को तैनाती

Fri, 12 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का अपर निदेशक ग्रेड टू के पद पर पदोन्नत होने के एक माह बाद उन्हें नई तैनाती मिली। मुरादाबाद मंडल में तैनाती के आदेश आने के बाद शुक्रवार को उन्होंने कार्यभार छोड़ दिया। उधर, शासन के निर्देश पर कुशीनगर से भेजे गए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश मोहन दीक्षित को शासन ने पदोन्नत कर मुरादाबाद मंडल में नवीन तैनाती देते हुए जिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पद पर अशोक यादव को कुशीनगर से भेजा है। शुक्रवार को नवागत सीवीओ के आने पर विकास भवन में दोपहर कार्यभार हस्तांतरित हुआ।

इसके बाद विभाग की ओर से विदाई समारोह में एडी डा. दीक्षित को कर्मियों ने फूल मालाओं से लादा और स्मृति चिन्ह भी दिए। इसके  बाद नवागत सीवीओ डा. यादव ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों और कर्मियों से भेंट की। इस मौके पर अनिल सिंह चंदेल, सर्वेंद्र सिंह, डा. प्रकाश, रावेंद्र, डा. बीके यादव, मुनेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें