फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एडीओ समेत आठ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम से वितरित ऋण की वसूली में लापरवाही पर चार सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) और चार ग्राम विकास अधिकारियों को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम से विभिन्न कार्यों के लिए ऋण दिया जाता है। ऋण की वसूली के लिए समाज कल्याण विभाग में तैनात एडीओ और ग्राम विकास अधिकारी जिम्मेदार माने जाते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्रद्धा पांडेय ने एडीओ समाज कल्याण अभिषेक कुमार, धीरेंद्र कुमार, जगत सिंह और राजेंद्र कुमार गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
इनमें राजेंद्र कुमार गुप्ता ने पहली तिमाही में निर्धारित ऋण वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ एक लाख रुपये की वसूली की, जबकि उन्हें 90 लाख रुपये की वसूली करनी थी। इसी तरह जगत सिंह ने निर्धारित लक्ष्य 90 लाख रुपये के सापेक्ष सिर्फ 11 सौ रुपये की वसूली की। अभिषेक कुमार ने निर्धारित लक्ष्य 85 लाख के सापेक्ष 34,500 रुपये और धीरेंद्र कुमार ने 75.10 लाख रुपये के सापेक्ष 9700 रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण खुशबू भारती, मुस्तकीम अहमद, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला और मुन्नूलाल ने भी ऋण वसूली में लापरवाही की है। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें