फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिजली चोरी रोकने व बकाया वसूली के लिए विद्युत विभाग ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सवा सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर जांच की। इस दौरान 10 हजार से अधिक के बकायेदारों व कनेक्शन के बाद एक बार भी भुगतान न करने वाले 61 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। टीम ने जांच के दौरान 59 उपभोक्ताओं के भार में भी वृद्धि की।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीओ शशांक मौर्य की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम ने शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी व बाबू राम के हाता में घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच व बकाया वसूल किया। इस दौरान 10 हजार से अधिक की बकायेदारी पर टीम ने 39 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। वहीं कनेक्शन के बाद अब तक एक बार भी भुगतान न करने पर 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने 59 उपभोक्ताओं के यहां भार में वृद्धि की।
एसडीएम शशांक मौर्य ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर एसडीओ अमित सिंह, जेई दिनेश यादव, सौरभ अवस्थी, रजनीकांत रावत, आलोक रावत, पंकज जायसवाल, हिमांशु कुमार, अमर सक्सेना, रमेश चंद्र, अनिल यादव व सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें