फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी से मिले युवक के शव की शिनाख्त हुई, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना के बेहसार गांव के पास चार दिन पूर्व रामगंगा नदी में उतराते मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों के मुताबिक युवक हरपालपुर के ग्राम बढ़ैयनपुरवा का रहने वाला था और शनिवार से लापता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को अरवल के ग्राम बेहसार के पास एक युवक का शव नदी में उतराता मिला था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
इधर, गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे हरपालपुर के ग्राम बढ़ैयनपुरवा निवासी लोगों ने शव की शिनाख्त सौरभ (35) निवासी ग्राम बढ़ैयनपुरवा थाना हरपालपुर के रूप मेें की। परिजनों ने बताया कि सौरभ चार भाइयों मेें तीसरे नंबर का था, वह अविवाहित था। बताया कि वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आइस्क्रीम बिक्री का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह घर आया था। शनिवार को वह घर से 80 हजार रुपये लेकर बिना कुछ बताए निकल गया था। उसके न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि अरवल के बेहसार गांव के पास नदी में एक युवक का शव मिला है, जिस पर उन लोगों ने यहां आकर शिनाख्त की। भाई विवेक ने सौरभ की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसओ अरवल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें