फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पराली जलाए जाने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। किसानों द्वारा खेत में पराली जलाए जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर राजस्व व कृषि विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर खेत में पराली जलते हुए मिली, इस पर एसडीएम ने लेखपाल को संबंधित किसानों से जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बावन नहर पुल के पास कुछ किसानों द्वारा खेत में पराली जलाए जाने की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह एसडीएम सदर राकेश कुमार गुप्ता राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। खेतों में पराली जलती मिली, इस पर एसडीएम ने किसानों को पराली जलाने के नुकसान बताए और उनसे पराली न जलाने की अपील की। कहा कि पराली जलाने से वातावरण में प्रदूषण फैलता है। एसडीएम ने लेखपाल को पराली जलाने वाले किसानों की सूची बना उनसे जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। वहीं मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि उनके खेत में पड़ी पराली में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई, लेकिन अधिकारियों ने इसे सिरे से नकार दिया। इस मौके पर लेखपाल राजकिशोर मिश्रा, कानूनगो महेश सिंह, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक अनिल कुमार, दिनेश मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य व आशीष वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें