हरदोई। पंचायत चुनाव का मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों के साथ न जाने वाले पीठासीन समेत करीब 476 कर्मियों पर कार्रवाई के लिए सीडीओ ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को पांच मई तक का समय दिया है।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/ मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
जिसमें से एआरटीओ, एलडीएम, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बेसिक शिक्षा, कृषि, जिला कार्यक्रम, माध्यमिक शिक्षा, पंचायत, पशु, जिला उप संभागीय, कॉर्पोरेट बैंक, विकास, जिला पूर्ति, भूमि संरक्षण, पीएनबी बैंक, कोषागार, संगणक, समाज कल्याण, पीजी कालेज, स्वास्थ्य, सेंट्रल बैंक, वाणिज्य कर, वन, चकबंदी, तहसील सदर, नगर पालिका परिषद हरदोई, नगर पंचायत पाली, नलकूप, असिस्टेंट ब्रांच आंकिक, आईटीआई तथा लोक निर्माण विभाग से कुल 476 पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बनाए गए थे।
ये कर्मी 14 अप्रैल को यह निर्धारित पार्टी प्रस्थान स्थल पर नहीं पहुंचे। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को पांच मई तक का समय दिया गया है।