फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदी को दिल से करें आत्मसात’

Mon, 21 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
हम सबको हिंदी भाषा को केवल कं ठ का व्यायाम नहीं बनाना चाहिए, वरन हृदय से ही आत्मसात करना चाहिए। आर्य कन्या महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के समापन समारोह में सोमवार को प्राचार्या निर्मला यादव ने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदी के सम्मान को लेकर हमें और प्रयास करने होंगे। हिंदी को एक भाषा नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति का एक सफल माध्यम बनाना होगा। डा. उमारानी श्रीवास्तव ने कहा कि हम हिंदी के माथे पर वैश्विक बिंदी लगाना चाहते हैं, किंतु अपने देश में ही अभी उसे राष्ट्रभाषा का सम्मान प्राप्त नहीं हो सका है।

हिंदी सप्ताह के तहत साधना शुक्ला के निर्देशन में हिंदी प्रचार प्रसार में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में सलोनी गुप्ता प्रथम, प्रगति शुक्ला द्वितीय एवं शिल्पी द्विवेदी को तृतीय घोषित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं ने विविध लोकगीत प्रस्तुत किए। डा. मीरा रानी रावत, साधना शुक्ला एवं डा. उमारानी श्रीवास्तव ने भी सोहर व लोकगीत गाए। इस मौके पर डा. सुमन वर्मा, नीता आर्या और सरिता यादव समेत समस्त छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें