फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण और समूहों के लंबित भुगतान पर जवाबदेही तय की जाए

विज्ञापन
फोटो 39: बिलग्राम बीडीओ कार्यालय में अ​भिलेखों का परीक्षण करतीं सीडीओ सान्या छाबड़ा। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने शनिवार को बिलग्राम बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लंबित भुगतान और ग्रामीण आजीविका मिशन की सीएलएफ स्तर पर लंबित राशि पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस देने और कार्रवाई के बीडीओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन




सीडीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद कार्यालय के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से संबंधित भुगतान लंबित होने पर संबंधित का उत्तरदायित्व तय करते हुए नियमानुसार शीघ्र भुगतान के निर्देश बीडीओ को दिए। ब्लॉक परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभिलेखों के परीक्षण में आवास पत्रावली में लाभार्थी का फोटो ही नहीं लगे मिले। जन्म-मृत्यु, आरटीआई के अभिलेख अधूरे मिले। बीपीएमयू पर पशु आश्रयस्थलों को देखा। इसमें साड़ियापुर में गाय बीमार दिखी तो पशु चिकित्सक को उपचार के निर्देश दिए। कर्मचारियों में कार्य विभाजन भी सही नहीं मिला। आवास पत्रावलियों के निरीक्षण में श्रीदेवी पत्नी श्याम बिहारी बेहटी बुजुर्ग में लाभार्थी का फोटो न देख सही जानकारी रखने के निर्देश दिए।
आरटीआई की अधूरी जानकारी पर एडीओ पंचायत से नाराजगी जाहिर की। कार्य सुधार की हिदायत दी। एडीओ ग्राम्य विकास गैरहाजिर थे। परिसर में स्वच्छ, हरित व व्यवस्थित वातावरण विकसित किए जाने के लिए चारों तरफ छायादार और शोभाकरी पौधरोपण के निर्देश दिए। कर्मचारियों और आगंतुकों के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग कराने की व्यवस्था के लिए कहा।
विज्ञापन




ब्लॉक परिसर में अधूरे निर्माण को तत्काल पूरा कराने और जर्जर भवनों के निस्तारण के निर्देश दिए। मनरेगा कक्ष, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कक्ष, लेखाकार पटल, शिकायत पटल, स्थापना पटल का अवलोकन किया। अभिलेखों के रखरखाव और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के समय ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ नीरज शर्मा व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें