फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार देर शाम बैठक हुई। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम राहत योजना व गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें त्वरित लाभाविंत किया जाए। शहर में ई-रिक्शा के व्यवस्थित और सुचारू परिचालन हेतु प्रभावी कार्रवाई करने और हिट एंड रन के सभी लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर वहां अविलंब सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
प्रमुख मार्गों व चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ काम करें। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के अभियान चलाए जाएं। इसके अलावा, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार समेत संबधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सभागार में विद्यालय यान समिति की बैठक हुई। डीएम ने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने और शासन की ओर से निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयी वाहनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। विद्यालय प्रबंधन वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा एवं चालक के लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच समय-समय पर कराएं। विद्यालय परिवहन सुरक्षा समितियों के गठन के उपरांत क्रियाशील कराया जाये। परिवहन विभाग पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें