फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच लाोगाों की मौत

Fri, 24 Jul 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कई थाना क्षेत्रों में कई हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मझिला क्षेत्र में एक विवाहिता की आग से झुलसने से मौत हो गई, वहीं पिहानी क्षेत्र में पति से विवाद होने पर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र में बिजली गिरने से झुलसे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, टीला धंसने से तालाब में गिरे सगे भाई बहन की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मझिला थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी रामवीर की पत्नी रूबी (24) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।

घटना के संबंध में थाना इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि महिला की चार साल पहले शादी हुई थी। उसका मायका पिहानी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में है। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज की खातिर बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। एसओ ने कहा कि तहरीर मिलने और पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उधर, पिहानी क्षेत्र के ग्राम महुआहार निवासी सोनी (21) पत्नी विपिन का शव गुुरुवार को घर में फांसी पर लटकता मिला था। सोनी के भाई राजेश पुत्र दिगंबर निवासी मितानपुर थाना माधौगंज ने बताया कि 8 जून 14 को उसने दोनों बहन सोनी व नीरू की विपिन और उसके भाई प्रताप के साथ शादी की थी।

नीरू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिस पर प्रताप ने उसे छोड़ दिया। विपिन भी उसकी बहन को छोड़ना चाहता था। इसी बात को लेकर वह बहन को प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते बहन की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटका दिया। उधर, एसओ लालता प्रसाद साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के अब्दुलपुर निवासी राजबहादुर (42) पुत्र बैजू शुक्रवार को खेत पर जा रहे थे। रास्ते में बिजली गिरने से वह झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।

उधर, पाली थाना क्षेत्र में तालाब किनारे टीले पर बैठे दो बच्चे टीला धंसने से तालाब में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र के ग्र्राम खेनुपर मढैया निवासी छोटे कलाबाज के घर के पास तालाब है। शुक्रवार की शाम उसकी पुत्री पूनम (12) और पुत्र अरविंद (10) तालाब किनारे टीले पर बैठे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई।

वह बच्चे बारिश का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक टीला धंस गया और बच्चे तालाब में जा गिरे। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें