15 दिनों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को
स्थापित कराने का आश्वासन मिलने के बाद गुरुवार को शिवसेना के पदाधिकारियों
ने नवें दिन आमरण अनशन जूस पीकर तोड़ दिया।
नवें दिन गुरुवार को आमरण
अनशन स्थल पर एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, सीओ सिटी रामलाल राय ने अनशन स्थल
पर पहुंचकर शिवसैनिकों से वार्ता की तथा 15 दिनों के भीतर नेता जी सुभाष
चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जूस पीकर
शिवसेना पदाधिकारियों ने अनशन खत्म किया।
शिवसेना के राज्य सचिव अवनीश
श्रीवास्तव ने कहा कि यदि इन 15 दिनों के भीतर मूर्ति स्थापित न करवाई गई
तो पुन: आंदोलन करने को बाध्य होंगे। राष्ट्रवादी शिवसेना के जिला
प्रमुख अशोक अग्निहोत्री, काठ जिला प्रमुख डा. सर्वेंद्र सिंह समेत रामू
दीक्षित, जगराज, भूरा सिंह ने एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
इसके अलावा आमरण अनशन
स्थल पर ब्रह्मप्रकाश अर्कवंशी, बाबा बबलू गिरि, राधाकृष्ण दीक्षित, आशीष
दीक्षित, रामवीर द्विवेदी, प्रमोद सिंह और मालती गुप्ता आदि मौजूद थे।