फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बानपुर गांव के पास घर से कुछ दूरी पर बैठी वृद्धा को वहां से गुजर रही बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी से इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अतरौली के ग्राम भैंसासुर निवासी राजरानी (70) अतरौली भटपुर मार्ग पर ग्राम बानपुर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मकान बनवाकर रह रही थी। रविवार शाम सड़क किनारे रखी गुमटी के पास बैठी थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे दो पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक बाइक समेत फरार हो गया। इधर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने राजरानी को लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन चिकित्सकों की सलाह पर राजरानी को लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजरानी के पति गोकरन की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे गुरु व गुड्डू हैं। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि बेटे गुड्डू की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें