फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व ई-रिक्शा की भिड़ंत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर मलौथा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में एक बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर होने पर चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी मोनू (32) शुक्रवार की दोपहर साढ़ू अवधेश तिवारी (45) निवासी ग्राम झिंझोली थाना अतरौली के साथ बाइक से हरपालपुर से गांव जा रहे थे। रास्ते में हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर मलौथा गांव के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई।
हादसे में मोनू व अवधेश के अलावा ई-रिक्शा चालक दिलीप (28) निवासी ग्राम मलौथा व उसका भतीजा शिवांशु (15) घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मोनू व दिलीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें