फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरा के पास लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक के किनारे किसान का शव गुरुवार देर रात पड़ा मिला। पुलिस ने शव की तलाशी ली। पास मिले कुछ अभिलेखों से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरा निवासी नंद किशोर (38) खेती करता था। गांव के पास से ही लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक निकला है। बुधवार की देर शाम से नंद किशोर घर से बिना कुछ बताए चला गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे देर रात उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले कागजातों से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि नंद किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। नंद किशोर के परिवार में पत्नी छोटी के अलावा तीन पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ंमौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें