फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ग्राम खेतुई के निकट सोमवार की देर शाम साइकिल सवार किसान को प्राइवेट एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसा मदारा निवासी रमेश (35) खेती करता था। सोमवार की देर शाम वह कारखाने से गेेहूं पिसवाकर साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर खेतुई गांव के निकट प्राइवेट एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी । हादसे में वह साइकिल से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। रमेश के परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा चार बेटा और एक बेटी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें