फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिदके घोड़े ने ली वृद्ध की जान, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलिया में मंगलवार सुबह तांगे में बंधा घोड़ा बिदक गया। उसने एक घर के बाहर मौजूद वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पड़ोस में रहने वाली वृद्धा घायल हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह घोड़े को काबू में किया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामविलास (80) मंगलवार सुबह घर के बाहर झाड़ूू लगा रहे थे। उनकी पड़ोसन रामश्री (65) पत्नी स्व. रामसरन भी घर के बाहर मौजूद थीं। इस दौरान रामविलास के घर के सामने से गांव निवासी एक व्यक्ति तांगा लेकर निकला।
तांगे में बंधा घोड़ा बिदक गया और चालक तांगे से गिर गया। बिदके घोड़े ने रामविलास को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही रामविलास की सांसें थम गईं जबकि रामश्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद तांगा चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घोड़े को काबू में कर वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें