फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगुआ गीतों के बीच जमकर उड़ा अबीर, रंग और गुलाल

विज्ञापन
सांडी में बुधवार को रंग खेलने के दौरान थिरकते युवा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। फगुआ गीतों और सर्द सुबह के साथ ही शुरू हुआ रंगों की बारिश का सिलसिला मंगलवार दोपहर तक चलता रहा। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधान राजेश चंद्र पाठक की अध्यक्षता व पूर्व पालिकाध्यक्ष राजाराम कशवाहा की मौजूदगी में राष्ट्रकल्याण की कामना के साथ यज्ञ किया। यहां राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, रामनाथ, सुशील तिवारी, राजीव, पंकज कैथवार, अंशिका, मानसी, आद्या, देवेंद्र गुप्ता व वेद किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे। कस्बे में व सहोरा, बघराई, आदमपुर, मानीमगर व चौधरियापुर आदि गांवों में मंगलवार के साथ ही परंपरागत रूप से बुधवार को भी रंग खेला गया।
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार होली पर होरियारों ने नगर में टोलियां निकालकर होली के गीत गाए। युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकती रहीं। कटरा में चंदगीराम मिश्रा के नेतृत्व में व मोहिद्दीनपुर में रामदास वर्मा के नेतृत्व में होरियारों की टोली निकाली गई। विधायक आशीष सिंह आशू के कार्यालय, पूर्व सांसद डॉ. अंजूबाला, पूर्व विधायक सतीश वर्मा, भाजपा नेता राजेश पाठक, पूर्व चेयरमैन अजय मुंशी, चेयरमैन अंकित जायसवाल, विनीत सिंह ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार शाम को नगर के लोगों ने बाबा मंशा नाथ मंदिर आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की। यहां राजारमन गुप्ता, प्रसपा के प्रदेश सचिव राजेश यादव, रामकृष्ण गुप्ता, परमेश तिवारी, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रूपेश खन्ना व नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बावन प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में वीरमपट्टी, भूषण चौराहा व सदर बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्र में पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। इसके बाद मंगलवार दोपहर तक बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने रंग खेला। बेनीगंज में नगर पंचायत के पास व छोटे चौराहे पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को कोतवाली में पुलिस परिवार का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार शाम को भूरेश्वर महादेव मंदिर पर परंपरागत रूप से सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्म के लोगों ने शिरकत की। नरवीर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में आराध्या, अदिति गुप्ता, अंशू गुप्ता व नव्या ने कविताएं सुनाईं। राम नंदन वर्मा ने सरस्वती वंदना की। कृष्ण मुरारी पांडेय, अवधेश रस्तोगी, रामेश्वर नेवटिया, अरुण गुप्ता, संजीव शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला व विवेक टंडन आदि ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
शोभायात्रा में झांकियों ने किया आकर्षित
शाहाबाद। होली महोत्सव समिति की ओर से मंगलवार सुबह सीएचसी के पास से होली का जुलूस व शोभायात्रा निकाली गई। पालिका के वरिष्ठ सभासद लक्ष्मी कांत त्रिपाठी की अगुवाई में निकली शोभायात्रा दिलेरगंज, बड़ी बाजार व घंटाघर चौक होते हुए पुलिस चौकी सरदार गंज पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। यात्रा में शामिल नयनाभिराम झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस में शामिल लोग व युवाओं की टोली डीजे के धुन पर थिरकती व रंग गुलाल उड़ा झूमती रही। यहां सभासद आशीष अवस्थी उर्फ सोनू, संजय तिवारी, किशन राजपूत, देवेंद्र गुप्त उर्फ गुड्डू, रामचंद्र गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी, शिवकांत गुप्ता, जेएन तिवारी, रामसेवक रस्तोगी, संजय दीक्षित, गोपाल रस्तोगी, प्रमोद रस्तोगी, वेदप्रकाश गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, पवन रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, ओम जी त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी, रूपेश अवस्थी, नितिन त्रिपाठी, मनोज वर्मा व विमलेश लोधी आदि मौजूद रहे।
बच्चों को किया सम्मानित
सवायजपुर। आगरा विकास प्राधिकरण में तैनात ग्राम फदुल्लापुर निवासी आईएएस अधिकारी साहब सिंह यादव की ओर से मंगलवार शाम गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में साहब सिंह ने सभी से मिलजुल कर रहने की अपील की। कलाकारों ने लोक गीत प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने पर साहब सिंह ने अंजली, काजल, मौसमी व साहिल को सम्मानित किया। इस दौरान लोक गायक मोहम्मद हनीफ, राम रूप शास्त्री, मनीराम कुशवाहा व धनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें