फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में अभिषेक व गोल्डी रहे अव्वल

विज्ञापन
Abhishek and Goldie topped in shooting - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर विवेक तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया।
विज्ञापन

पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में अभिषेक कुमार ने दो अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सत्येंद्र कुमार एक अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में 2 अंक हासिल करने वाली गोल्डी यादव प्रथम व एक अंक पाने वाली साथ ममता द्वितीय स्थान पर रहीं। इस दौरान डॉ. भैया लाल, डॉ. सुरेश कुमार, प्रो. मंगल किरण, प्रदीप कुमार, रजनीश वाजपेयी, प्रशांत मिश्रा, सरजल सिंह, अभिषेक कुमार, अतुल कुमार, राधा मिश्रा, रोशनी देवी, लक्ष्मी प्रभाकर, शुभी मिश्रा, संतोषी व अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें