फोटो-31-श्रीश चंद्र बरात घर में निगरानी समिति की बैठक में शामिल समिति की सदस्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अब गांव पहुंचने वाले प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग आशा मौके पर करेंगी। शीघ्र ही उन्हें थर्मल स्कैनर के साथ पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मंगलवार को श्रीशचंद्र बारात घर में पालिका सदर के वार्ड संख्या 1 से 8 तक के निगरानी समिति सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल ने कही। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी आशा को दो दिन के भीतर ही एक थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर दिया जाएगा। जिससे वह मौके पर प्रवासियों की स्वयं जांच कर सकेंगी। उन्होंने सभी निगरानी समिति सदस्यों वार्ड सदस्य, आशा, सफाई नायक, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को संक्रमण की जानकारी दी व उनके दायित्वों को भी समझाया। उन्होंने कहा कि जो दायित्व निगरानी समिति को दिए गए हैं वह महत्वपूर्ण हैं। इनका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। घरों पर क्वारंटीन लोगों पर नजर रखें व उन्हें समय-समय पर जागरूक करते रहें।