फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा हटाते वक्त लगा करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के गांव अटवा डंडा में पंखा हटाने के दौरान करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अटवा डंडा गांव निवासी गीता (40) पत्नी प्रकाश मंगलवार सुबह घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान वह बरामदे में लगा पंखा हटाने लगी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के प्रयास में देवर ओमप्रकाश भी करंट लगने से झटका खाकर दूर जा गिरा। इस बीच अन्य परिजन वहां आए और पंखे का स्विच बंद किया। लेकिन तब तक गीता की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गीता के एक बेटा व एक बेटी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें