बैठक में बोलते विपिन श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
आशा एसोसिएशन संघ की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें संघ के संयोजक विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि आशा बहुओं की समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाना चाहिए । इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया गया है।
इसमें प्रमुख रूप से तीन वर्षों से जमा कराए गए विजिट फार्मों का भुगतान किए जाने, प्रशिक्षण दिलाने, प्रतिमाह नियमित रूप से मानदेय दिए जाने व सभी अस्पतालों में आशा बहुओं के ठहरने की व्यवस्था कराए जाने आदि की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। संयोजक ने कहा कि अगर समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा । इस मौके पर रितुरानी पांडेय आदि मौजूद रहीं ।