फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने किया विरोध प्रदर्शन, नहीं फूंक सके पुतला

Thu, 17 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सचिव कार्यालय में पड़े सीबीआई छापे के बाद जिले के आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बुधवार को आग बबूला नजर आए। लखनऊ रोड पर विरोध प्रदर्शन के साथ ही प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


 
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक डा. मनीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आप के खिलाफ ओछे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन वह न तो आप कार्यकर्ताओं की देशभक्ति को तोड़ पाएंगे और न ही वह आप का ही कोई अहित कर पाएंगें।


इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रदर्शन करते हुए जैसे ही प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस मौके पर नगर प्रभारी माणिक अगिभनहोत्री, विमलेश शर्मा, नेपाल सिंह, नवनीत यादव आदि तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें