अश्वमेध यज्ञ को लेकर 28 दिसंबर से शुरू हो रहे बुधवार को आयोजन स्थल हामिद अली इंटर कालेज परिसर का पूजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के निदेशक राम महेश मिश्रा ने कहा कि अश्वमेध यज्ञ पूरे देश के प्रभावित करने वाला अनूठा प्रयोग है। मनुष्य को देवत्व की ओर ले जाने तथा पर्यावरण को उन्नति की ओर ले जाने वाला अद्भूत यज्ञ है। इससे सभी प्रकार के प्राणियों को कई रूपों से लाभ होता है।
उन्होंने बताया कि प्रयोगों द्वारा ज्ञात हुआ है कि जहां अश्वमेध यज्ञ किया जाता है, वहां का वातावरण पर बहुत ही अपेक्षाकृत प्रभाव होता है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि शिक्षा अधिकारी नेहा मिश्रा व पत्रकार प्रशांत मिश्रा ने भूमि पूजन किया। वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़ ने अश्वमेध यज्ञ के विषय पर विस्तृत चर्चा की।
गायत्री तपोवन हरिद्वार से आए ऋषिपाल सिंह व धीरेंद्र तिवारी ने पूजन संपन्न कराया। यज्ञ स्थल पर तैयारियों जारी हैं। स्थल पर कुंड बनाए जाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।