फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लगी आग में जलकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा में संदिग्ध हालात में आग लगने से विवाहिता की जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बहोरवा निवासी नमित का विवाह पांच वर्ष पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी अनिल द्विवेदी की पुत्री प्रिया (26) के साथ हुआ था। नमित बड़े भाई जितेंद्र और पूरे परिवार के साथ नोएडा में रहता था। लॉकडाउन के दौरान नमित पत्नी और चार वर्षीय पुत्री के साथ वापस गांव आ गया था। दो जुलाई को नमित की चचेरी बहन की शादी है। बुधवार को खरीदारी के लिए परिजन बाजार गए थे। दोपहर में संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर आग लगने से प्रिया की जलकर मौत हो गई। जब प्रिया के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो बेड, अनाज आदि सामान भी जला पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उप निरीक्षक इरशाद अली ने लोगों से पूछताछ की। देर शाम नायब तहसीलदार सुरभि राय की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें