पाली। गर्रा नदी में मछली पकड़ने गया युवक डूब गया। इसका पता चलते ही परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश करा रही है। देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
पाली नगर के मोहल्ला पटियानींव निवासी अलगू उर्फ सुरजीत कश्यप (21) बुधवार दोपहर अपने दोस्त देवीलाल के साथ पुल के नीचे गर्रा नदी में मछली पकड़ने गया था। देवीलाल ने बताया कि मोहल्ले के ही पांच-छह लोग पहले से ही मछली का शिकार कर रहे थे। सुरजीत मछली पकड़ने के लिए नदी में उतर गया। सुरजीत ने नदी में डुबकी लगाई और 20 मिनट बाद तक वह पानी से बाहर नहीं निकला। इस पर देवीलाल उसके घर पर घटना की जानकारी देने पहुंचा। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि गोताखोरों की मदद से सुरजीत की तलाश कराई जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं लगा है।