फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल्ली से लौटे युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो- 15- रामजी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के जगरौली गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी शिनाख्त 22 वर्षीय रामजी के रूप में हुई है। वह सोमवार को ही दिल्ली से अपने गांव लौटा था। परिजनों ने खुदकुशी की वजह मालूम होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

रामजी दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। उसके पिता सुरेंद्र ने बताया कि रामजी सोमवार को दिल्ली से गांव आया था। बृहस्पतिवार दोपहर वह मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर घर से निकला। दोपहर तीन बजे ग्रामीणों ने उसका शव एक बाग में आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका देखा । सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया।
मृतक रामजी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। पिता सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें खुदकुशी की कोई वजह नहीं पता। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्राथमिक जांच में यह मामला खुदकुशी का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें