पाली। नगर के मोहल्ला बाजार निवासी युवक को ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मोहल्ला बाजार निवासी अमन कुशवाहा (24) मजूदरी करते थे। पिछले दस दिनों से वह शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाने के जरियनपुर में अपने ननिहाल में थे।
मोहल्ला बाजार निवासी पिता महेश ने बताया करीब 10 दिन से अमन ननिहाल में था। अमन बाइक से जरियनपुर चौराहा पर किसी काम से गया था। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे वह वापस ननिहाल जा रहा था, तभी जरियनपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अमन बाइक सहित सड़क पर गिर गया और ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने हादसा की जानकारी दी। परिजन जरियनपुर के लिए रवाना हो गए है। मृतक चार भाइयों में बड़ा था। घटना से मां मंजू सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
तिलक में मिली थी बाइक
अमन की शादी उसके ननिहाल में ही मामा की पुत्री से तय थी। 19 फरवरी को अमन का तिलक भी हो गया था। तिलक में अमन को बाइक मिली थी। अप्रैल माह में शादी की तारीख तय होनी थी। इन दिनों अमन ननिहाल में ही था। तिलक में मिली बाइक से ही वह जरियनपुर गया था।