फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खेरौली गांव में एक युवक ने शुक्रवार सुबह फंदा लगा लिया। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। परिजनों का दबी जुबां से कहना है कि रक्षाबंधन पर रोके जाने के बाद भी पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर पति ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतुई के मजरा खेरौली निवासी आशीष (32) मजदूरी करते थे। वह खदरा गोदाम पर सीमेंट की रैक उतारते थे। आशीष की ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिरैया गांव में है। उनके बड़े भाई भूरा ने बताया कि आशीष के छह वर्षीय पुत्र की तबीयत खराब थी। इस वजह से उन्होंने रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके जाने से मना किया था लेकिन उसने आशीष की बात नहीं मानी और वह मायके चली गई।
शुक्रवार सुबह आशीष ने छप्पर के नीचे दुपट्टे के फंदे से खुदकुशी कर ली। आशीष की भाभी छप्पर के पास मवेशी बांधने गई तो उन्होंने उनका शव लटकते देखा। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। परिवार में पत्नी, एक पुत्री और छह वर्षीय एक पुत्र है। कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भर गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें