फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गला घोंटकर किसान की हत्या, छिपाने के लिए शव गन्ने के खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अब्दुलपुर निवासी किसान की हत्या कर शव सुरसा थाना क्षेत्र के सिंधुआमऊ में एक गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। गन्ने के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने पहुंचे मजदूरों ने शुक्रवार दोपहर शव देखा। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। सिर के पिछले हिस्से की हड्डियां भी टूटी मिलीं।
विज्ञापन

मूलरूप से अब्दुलपुर निवासी श्रीकांत पांडेय (45) पिछले कई सालों से शहर के मोहल्ला आजादनगर में रहते थे। साथ में उनकी पत्नी विनीता, पुत्रियां गौरी और गुनगुन व पुत्र बाबू भी रहता है। विनीता के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 11 बजे श्रीकांत अब्दुलपुर जाने की बात कहकर निकले थे। पत्नी से 500 रुपये भी लिए थे और खेती का हिसाब करने के लिए गांव जाने की बात कही थी। बृहस्पतिवार शाम तक विनीता और श्रीकांत के बीच दो बार मोबाइल पर बात भी हुई। इसके बाद श्रीकांत का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
उधर, दूसरी ओर शुक्रवार दोपहर कुछ मजदूर लालपालपुर निवासी सौरभ सिंह के सिंधुआमऊ स्थित गन्ने के खेत में कीटनाशक डालने गए। खेत में लगभग 15 मीटर अंदर एक शव पड़ा मिला तो इसकी जानकारी खेत मालिक और ग्रामीणों को दी। घटनास्थल और अब्दुलपुर के बीच ढाई किलोमीटर की दूरी है। ग्रामीणों ने शव पहचान लिया और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। इसी बीच सीओ सिटी अंकित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सिर और चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं। सीओ सिटी ने बताया कि मामला हत्या का ही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।


शव के पास नहीं मिला मोबाइल, एक पैर का जूता भी गायब
शव मिलने के बाद से पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका की पत्नी विनीता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम को छह बजे के बाद उसकी बात श्रीकांत से नहीं हुई फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। घटनास्थल के आसपास पुलिस ने मोबाइल की काफी तलाश की लेकिन मोबाइल नहीं मिला। इतना ही नहीं शव का एक पैर का जूता भी गायब था। जूते की तलाश भी गन्ने के खेत में की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।



तो हत्या कर शव छिपाने के लिए डाला था गन्ने के खेत में
घटनास्थल के हालात बताते हैं कि श्रीकांत की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव छिपाने के लिए गन्ने के खेत में डाल दिया गया। हत्या करने वालों को लग रहा था कि शव सड़ जाने के बाद लोगों को इसका पता चलेगा लेकिन मजदूर दवा डालने पहुंच गए और शव मिल गया। दरअसल, मौके पर गला घोंटे जाने या फिर आरोपी और मृतक के बीच जद्दोजहद के भी कोई निशान नहीं मिले। इससे माना जा रहा है कि हत्या कर शव यहां डाला गया है। घटना के पीछे अलग अलग वजहों की आशंका पुलिस जता रही है। भूमि विवाद को लेकर परिजनों के साथ ही एक मामला न्यायालय में लंबित होने की जानकारी भी मिली है।


छह अगस्त को ही नशा मुक्ति केंद्र से घर आए थे श्रीकांत
पत्नी विनीता के मुताबिक श्रीकांत पांडेय शराब के आदी थे। इसके अलावा भी वह कई नशे कर लेते थे। नशा छुड़ाने के लिए धर्मशाला रोड पर नटवीर पुलिया के पास स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। बीती छह अगस्त को ही वह नशा मुक्ति केंद्र से वापस घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें