फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेज बुखार से परेशान युवक ने नाले में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तेज बुखार आने से मानसिक रूप से परेशान युवक ने लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित नाले में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के भीठी निवासी संदीप (35) भूसी लेकर घर से संडीला औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में स्थित फैक्टरी गया था। परिजनों के मुताबिक, यहां उसे बुखार आ गया और इसके कारण मानसिक रूप से परेशान हो गया।
कुछ देर बाद उसने लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेफईस्ट कंपनी के सामने स्थित नाले में कूदकर खुदकुशी कर ली। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मृतक के पिता हरिद्वारी की सूचना पर शव कब्जे में लिया गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें