फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिर पर वजनदार वस्तु से वार कर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ी ढकिया निवासी महिला की हत्या सिर पर वजनदार वस्तु के वार से की गई थी। पोस्टमार्टम में महिला के सिर की हड्डियां टूटी मिलीं। चेहरे और कोहनी पर चोट के निशान भी मिले हैं। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी बनवाई गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को घटना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। बहुत संभावना है कि अगले 24 घंटे के अंदर पुलिस घटना को अंजाम देने वाले तक पहुंच जाए।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ी ढकिया निवासी एक महिला का शव शनिवार देर रात छोटी ढकिया में एक यूकेलिप्टस के बाग में निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। वह शनिवार की सुबह अपने ससुर के साथ बैंक से रुपये निकाले गई थी। ससुर गांव चले गए थे, लेकिन महिला ऑटो में सवार हो गई थी।
विज्ञापन

पति चंडीगढ़ में ऑटो चलाता है और बड़ा पुत्र जिले में बने घर में रहता है। पुलिस ने सोमवार को पति आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सिर की हड्डियां टूटने से उसकी मौत हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


बैंक से लेकर बाइक एजेंसी तक में लगे कैमरों से मिले अहम सुराग
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान बैंक के फुटेज में महिला अपने ससुर के साथ नजर आ रही है। इसके बाद वह कोथावां में स्थित एक बाइक के शोरूम में भी फुटेज में दिखी है। एक अन्य स्थान पर लगे कैमरे के फुटेज में वह ऑटो में बैठती दिख रही है। इसके आगे के कैमरों में भी महत्वपूर्ण फुटेज मिले हैं।


ससुर ने शिनाख्त से कर दिया इन्कार
महिला का शव शनिवार रात मिल गया था। तीन घंटे बाद उसकी पहचान भी हो गई थी। शव मोर्चरी में भेज दिया गया था, लेकिन ससुर ने शिनाख्त से इन्कार कर दिया था। उसने शव बहू का होने की बात तो कही, लेकिन लिखकर देने को तैयार नहीं हुआ। रविवार देर रात महिला का पति चंडीगढ़ से वापस गांव आया। उसने पहचान संबंधी बातें लिखकर दीं और तब शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें