फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑटो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगहा-ऊगपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह पैदल जा रहे युवक को ऑटो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन एंबुलेंस से सीएचसी कोथावां ले गए। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के केराडी गांव निवासी तुलसी (32) खेती करता था। वह अक्तूबर 2024 में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नगहा गांव निवासी राघवेंद्र के यहां आया था। राघवेंद्र के घर पर रहरकर ही वह बंटाई पर खेती करता था। शुक्रवार की सुबह वह घर से गांव के बाहर पैदल जा रहे थे। इस दौरान नगहा-ऊगपुर मार्ग पर कूड़ाघर के पास ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे एंबुलेंस से सीएचसी कोथावां ले जाया गया। यहां गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तुलसी अविवाहिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें