फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित बाइक खंती में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर बुधवार सुबह मढि़या तिराहे के पास अनियंत्रित बाइक खंती में जा गिरी। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कुर्सी गांव निवासी जितेंद्र कुमार (30) संडीला की एक फैक्टरी में काम करते थे। उनके साथ गांव निवासी सत्यम भी काम करता था। मंगलवार सुबह दोनों अपनी-अपनी बाइक से ड्यूटी करने गए थे। रात की ड्यूटी पूरी करने के बाद बुधवार सुबह छह बजे दोनों अपनी-अपनी बाइक से गांव जाने के लिए निकले थे। जितेंद्र को गांव निवासी शिवमोहन अवस्थी से भी मिलना था।
विज्ञापन

शिवमोहन रोहापार गांव में शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। जितेंद्र व सत्यम दोनों रोहापार जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-सीतापुर मार्ग पर मढि़या तिराहे पर जितेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। वहां मौजूद सत्यम ने शिवमोहन को मौके पर बुलाया। दोनों एंबुलेंस से उसे सीएचसी अहिरोरी ले गए। वहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई रामशंकर ने बताया कि जितेंद्र के परिवार में पत्नी रेनू, दो पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें