फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पशु आहार के गोदाम में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। नगर के सांडी मार्ग पर स्थित पशु आहार की दुकान के गोदाम में काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गोदाम में रस्सी से लटकता मिला। दुकान और गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में खुदकुशी की घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन

अतर्छा खुर्द निवासी सुधीर कुमार (35) रोज की तरह सोमवार की सुबह दुकान पर काम करने गया था। सुबह लगभग दस बजे दुकान की साफ सफाई करने के बाद पीछे की ओर बने गोदाम में चला गया। लगभग सवा 11 बजे दुकान मालिक व अन्य कर्मचारी पहुंचे, तो वह कहीं नजर नहीं आया। इस पर सभी लोग गोदाम में गए, तो वहां उसका शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था।
घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें युवक गोदाम में लगे कूलर को पीछे खिसकाकर छत के कुुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी करता नजर आ रहा है। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मानसिक रूप से सुधीर परेशान रहता था। संभवत: इसी कारण उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें