फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक बाइक पर पांच सवार... ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। साढ़ू की बेटी के निकाह में शामिल होने जा रहे एक ही बाइक पर सवार पांच लोगों को मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। दो बच्चियां घटना में घायल हो गईं। घायलों को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिदौरिया निवासी समीउद्दीन (28) दिल्ली में सिलाई का काम करता था। पिछले कुछ सप्ताह से वह गांव में ही था। उसके साढ़ू खाड़ाखेड़ा निवासी वारिस अली की पुत्री मेहर का निकाह नौ अप्रैल को है। इसमें शामिल होने के लिए समीउद्दीन, पत्नी अफरोज जहां (24), पुत्री हिबा (6), उमरा (4) और सिदरा (तीन माह) के साथ बाइक से खाड़ाखेड़ा जाने को निकला था।
हरदोई-पिहानी रोड पर पोखरी बाईपास से सीतापुर रोड जाने के लिए मुड़ा ही था तभी हरदोई की तरफ से आ रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से समीउद्दीनन सड़क पर गिरा और ट्राली के पहिए से कुचल गया। बाइक सवार पत्नी और बच्चे भी सड़क पर गिर गए। अफरोज को मामूली चोटें आईं, लेकिन हिबा को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उमरा और सिदरा को परिजन शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां दोनो का इलाज चल रहा है। समीउद्दीन की ससुराल शहर के नुमाइश पुरवा में है। घटना की जानकारी पर अफरोज जहां की मां जाहिदा अस्पताल पहुंच गई और बिलख पड़ी। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे संभाला। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। मामले में तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें