फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्याज की बेड़ लगाने खेत गई महिला की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
फोटो-30-श्री देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव में प्याज की बेड़ लगाने गई विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव बृहस्पतिवार दोपहर पास के खेत में गेहूं की फसल के बीच पड़ा मिला।
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक अशोक नारायण के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने खुलासे के लिए दो टीमें गठित करने की बात कही। मृतका के देवर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अमिरता निवासी सुरेश पठानकोट में एक फैक्टरी में काम करते हैं। गांव में उनकी पत्नी श्री देवी (45) बेटी अर्चना और बेटे अंशुल व आलोक के साथ रहती थीं। अर्चना ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मां खेत में प्याज की बेड़ लगाने अंशुल और आलोक के साथ गई थीं। दोपहर में अंशुल और आलोक खाना लेने के लिए घर आए थे। खाना लेकर खेत जाने पर श्री देवी ने इन लोगों को बाल्टी में पानी भरकर लाने को कहा। पानी लेकर पहुंचे अंशुल और आलोक को श्री देवी मौके पर नहीं मिलीं। इसकी जानकारी घर जाकर दोनों भाइयों ने बड़ी बहन अर्चना को दी।
विज्ञापन

इस पर अर्चना भी खेत गई। मां को तलाशने लगी। इसी दौरान पड़ोस के ही खेत में गेहूं की फसल के बीच श्री देवी का शव पड़ा मिला। उनके बायें कान के पास धारदार हथियार से वार किए जाने के कई निशान मिले। घटना को लेकर परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि खुलासा करने के लिए दाे टीमें लगाई गई हैं। बताया कि अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतका के देवर पिंटू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


25 दिन पहले पठानकोट गया था पति
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि लगभग एक माह पहले मृतका का पति सुरेश गांव आया था। कुछ दिन रुकने के बाद 25 दिन पहले वापस पठानकोट चला गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि सुरेश को घटना की जानकारी दे दी गई है। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया है।


जान बचाने के लिए किया संघर्ष
खुद की जान बचाने के लिए श्री देवी ने खूब संघर्ष किया। उस पर धारदार हथियार से पहला वार उसी खेत में किया गया, जहां वह प्याज की बेड़ लगा रही थी। इसके बाद उसने खुद को बचाने की कोशिश और इस कोशिश में उसकी चूड़ियां भी टूट गईं। उसके खेत से लगभग 10 फीट दूर खेत तक खून बिखरा मिला। यह भी आशंका है कि हत्या करने के बाद शव छिपाने के उद्देश्य से गेहूं के खेत में ले जाकर फेंक दिया गया। इस कारण दोनों खेतों के बीच खून बिखरा पड़ा रहा।

फोटो-30-श्री देवी। फाइल फोटो

फोटो-30-श्री देवी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें