फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंदिर से आ रही महिला को तेज रफ्तार जीप ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पति के साथ मंदिर से पैदल घर जा रही पत्नी को तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के विभूति नगर निवासी संतोष पांडेय श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य हैं। अब वह शहर के ही एक प्राइवेट विद्यालय में अध्यापन कार्य करते हैं। सोमवार को वह अपनी पत्नी कामिनी पांडेय (58) के साथ घर के पास बने मंदिर पर पूजा करने गए थे। लौटते समय वह पत्नी से दस कदम आगे निकल गए। पीछे आ रही तेज रफ्तार जीप ने कामिनी को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने जीप चालक को पकड़ लिया। कामिनी पांडेय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि एफआईआर शहर कोतवाली में दर्ज की गई है। चालक हिरासत में और जीप पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें