फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गुंजायमान हुए तट

विज्ञापन
फोटो-07- राजघाट स्थित गंगा तट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बिलग्राम। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। तड़के से ही बिलग्राम स्थित राजघाट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने जय गंगा मैया के जयकारे लगाए। इसके बाद मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भावना से पर्व को मनाया।
विज्ञापन




ज्येष्ठ मास के पावन पर्व गंगा दशहरा पर क्षेत्र के राजघाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था का समंदर उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही मां पतित पावनी का दर्शन और स्नान दोपहर बाद तक जारी रहा। घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने केवल स्नान ही नहीं किया, बल्कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। इस पावन अवसर पर दान-पुण्य का विशेष महत्व होने के कारण लोगों ने पुरोहितों को अनाज, वस्त्र, फल और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। पूरे दिन क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों, गोताखोरों और जल पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए।



बैरिकेडिंग के बीच पुलिस की रही पैनी नजर



पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। पुलिस प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल घाटों पर तैनात रहा। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए घाटों पर जाल और बल्लियों की मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिसकर्मी लगातार लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की हिदायत देते रहे, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से आने वाले वाहनों की तादाद को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी घाट के दोनों तरफ काफी पहले ही पार्किंग बनाकर वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें