फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 121 रुपये की पानी की बोतल आई नहीं कॉल की तो खाते से उड़े 99 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन। साइबर ठगों ने स्वास्थ्यकर्मी का फोन हैक कर 99 हजार रुपये खाते से उड़ा दिए। स्वास्थ्यकर्मी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 121 रुपये की पानी की बोतल का ऑर्डर किया था। ऑर्डर कैंसिल होने पर कस्टमर केयर का ऑनलाइन नंबर निकाल बात की। खुद को कर्मचारी बताने वाले शख्स ने तीन बार में स्वास्थ्य कर्मी के बैंक खाते से 99 हजार से अधिक रुपये उड़ा दिए। औरैया जनपद के नगलापुरवान निवासी देवेंद्र कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन में पीएमडब्ल्यू (पैरामेडिकल वर्कर) के पद पर तैनात हैं। बताया कि उन्होंने बच्चों के लिए पानी की बोतल एक ऑनलाइन प्लेटफार्म से 121 रुपये में मंगाई थी। बाद में डिलीवरी बॉय ने फोन कर जानकारी दी कि पिनकोड गलत हो जाने के कारण ऑर्डर कैंसिल हो गया है।
देवेंद्र ने ऑनलाइन कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर खोजकर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर का कर्मी बताया। उसने फोन पे ऐप खोलकर रिफंड चेक करने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने फोन पे खोला। वैसे ही मोबाइल हैंग हो गया और स्क्रीन काली हो गई। उन्होंने मोबाइल स्विच ऑफ कर ऑन किया। तब पता चला कि मोबाइल से प्लेटस्टोर और फोन-पे ऐप डिलीट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उनके बैंक खाते से तीन बार में कुल 99,010 रुपये ठगों ने निकाल लिए। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें