फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से इनामी भैंस चोर घायल, पकड़ा गया

विज्ञापन
फोटो-36-मुठभेड़ में घायल भैंस चोर को ले जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली पुलिस की मुठभेड़ शनिवार आधीरात के बाद भैंस चोर से हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली बायें पैर में लगने से भैंस चोर घायल हो गया। उसके कब्जे से पुलिस ने बाइक और तमंचा बरामद किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक भैंस भी बरामद की है। भैंस चोर पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन

संडीला सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की कई घटनाएं हाल ही में हुई थीं। 24 सितंबर को फतेहनगर निवासी मायादेवी और 27 सितंबर को तीरनखेड़ा निवासी चंद्र पाल की भैंस चोरी हो गई थीं। दोनों ही घटनाओं की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। 24 सितंबर की रात चोरी हुई भैंस शुक्रवार रात बरामद कर ली गई थी। सीओ का दावा है कि शनिवार रात ही पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।
इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली थी कि भैंस चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा अतरौली थाना क्षेत्र के भेरका निवासी सर्वेश उर्फ भोपू मानपुर नहर पटरी पर चोरी की भैंस के साथ मौजूद है। यहां से कोई वाहन आकर भैंस ले जाएगा। सर्वेश के बाइक से होने की जानकारी भी दी गई थी। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो भोपू भागने लगा। उसने पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में सर्वेश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ में अतरौली के प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र भी घायल हो गए। मौके से बरामद हुई बाइक भी चोरी की निकली। यह बाइक 10 सितंबर को कछौना से चोरी हुई थी। मुठभेड़ में घायल भोपू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहीं से उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें