फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर की तरफ से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया, जबकि बाइक बस में फंस गई। बस भी सड़क किनारे टेढ़ी होकर रुक गई। घायल को बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन




पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर निवासी अंजनी कुमार दीक्षित (55) मवेशियों के चिकित्सक थे। वह गांव में ही प्रैक्टिस करते थे। शनिवार को बाइक से किसी काम से हरदोई गए थे। शाम को लगभग साढ़े सात बजे वह बाइक से वापस गांव जा रहे थे। हरदोई - सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में नेवादा मोड़ के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारदी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए, लेकिन उनकी बाइक बस में फंस गई। इसके कारण बस भी सड़क से नीचे उतरकर टेढ़ी होकर रुक गई। मौके पर पहुंचे लोनार के थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने अंजनी दीक्षित को सीएचसी बावन पहुंचाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक रोडवेज बस मौके पर छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस में सवार लोगों को चोटें नहीं आई हैं।






इकलौते बेटे की 19 मई को हो गई थी मौत

अंजनी दीक्षित के परिवार में पत्नी सुषमा हैं। अंजनी का इकलौता पुत्र नितिन कुमार दीक्षित था। नितिन की 19 मई को लखीमपुर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। वह एक प्राइवेट दवा कंपनी में प्रबंधक के पद पर तैनात था। निखिल के परिवार में पत्नी प्रिया और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें