फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लीकेज सही करते समय वाल्व फटने से उठा पानी का फव्वारा, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
फोटो-12- इंदिरा पार्क में ​स्थित पाइप का बाल्व फटने से उठता पानी का फब्बारा। संवाद
विज्ञापन
सांडी। नगर के इंदिरा पार्क में पानी की टंकी के पाइप का लीकेज सही करते समय मंगलवार को वाल्व फट गया। इस कारण तेज दबाव वाला पानी फव्वारे की तरह तेजी से उठा और आसपास जलभराव हो गया। दबाव की आवाज से मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस कारण 400 परिवारों के 12 हजार लोगों की पेयजल की आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

इंदिरा पार्क परिसर में पानी की टंकी बनी है। इस टंकी से नवाबगंज पूर्वी और पश्चिमी, सरॉय मुल्लागंज, मिर्जापुर समेत लगभग चार परिवारों को पानी की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार सुबह पानी की आपूर्ति का समय खत्म होने के बाद ऑपरेटर शमशुल पाइप लाइन के लीकेज को ठीक कर रहे थे। इस दौरान पानी के तेज दबाव से वाल्व की प्लेट फट गई। इस कारण पानी का तेज फव्वारा निकल पड़ा और कुछ ही देर में आसपास के मार्गाें पर पानी भर गया। पानी के तेज दबाव की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना के दौरान ऑपरेटर ने किसी तरह खुद को संभाल लिया। इसके बाद पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। जानकारी पर अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। बताया कि पाइप लाइन का वाल्व लीक हो गया था। इस कारण अचानक पानी प्रेशर के साथ निकल गया। वाल्व की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन



बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
गनीमत रही कि सुबह रोजमर्रा के काम निपटाने के बाद वाल्व फटने से आपूर्ति ठप हुई। अन्यथा की स्थिति में लोग ज्यादा परेशान हो जाते। ऐसा नहीं है कि लोग परेशान नहीं हुए। शाम तक पानी की आपूर्ति शुरू न हो पाने के कारण ज्यादातर लोगों को निजी साधनों का इस्तेमाल करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग परेशान भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें