फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार शिक्षामित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। सांडी-हरदोई मार्ग पर मोपेड सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मोपेड सवार को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र के मुताबिक, पिता स्कूल से घर वापस आ रहे थे। हादसा सोमवार की देर शाम सांडी थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खंजनपुरवा निवासी रजनीश चंद्र मिश्रा (54) शिक्षामित्र थे। उनकी तैनाती हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महितापुर के प्राथमिक विद्यालय में थी। पुत्र चेतन मिश्रा के मुताबिक, सोमवार की सुबह पिता रजनीश चंद्र मोपेड से विद्यालय गए थे। शाम के समय वह स्कूल से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव के पास ईंट भट्ठे के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। वह मोपेड समेत सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी रंजना मिश्रा, पुत्र चेतन मिश्रा और दो पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें