फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टैंकर ने सड़क पार कर रही बच्ची को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फोटो-49-अर्चना। फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के सिंघुआमऊ के पास मंगलवार दोपहर टैंकर ने सड़क पार कर रही बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उछलकर डिवाइडर पर गिरी मासूम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर पचकोहरा के पास टैंकर और चालक को पकड़ लिया। नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के समझाने पर लोग मान गए।
विज्ञापन

सिंघुआमऊ निवासी अरुण कुमार राठौर ने बताया कि मंगलवार दोपहर हाईवे किनारे भंडारा चल रहा था। प्रसाद लेने के लिए गांव के बच्चों के साथ उनकी बेटी अर्चना (6) भी गई थी। सड़क पार करते समय हरदोई की तरफ से आ रहे टैंकर ने अर्चना को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उछली अर्चना डिवाइडर पर जाकर गिर गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद चालक टैंकर लेकर तेज रफ्तार में निकल गया। भंडारे में मौजूद ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर पचकोहरा के पास चालक और टैंकर पकड़ लिया।
उधर, दूसरी ओर नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची सुरसा थाने की पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। टैंकर भी पुलिस के कब्जे में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें