- पीएमएवाई ग्रामीण के लिए चिह्नित कराए जाएंगे पात्र परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बेघर अब तक वंचित पात्र परिवारों को एक बार फिर से अपना मकान मिलने की उम्मीद जागी है। ग्राम्य विकास विभाग ने वंचित पात्र परिवारों का जनवरी में सर्वे कराए जाने की तैयारी की है। सर्वे में चिह्नित परिवारों की संख्या के आधार पर ही जिले का लक्ष्य भी तय किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद बेघर पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित कराया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में पहले से चिह्नित पात्र परिवारों को ही योजना में लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में अभी भी आवास लेने वाले लोगों की ओर से मांग और शिकायत दर्ज कराई जा रही है।
शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेघर जरूरतमंद पात्र परिवारों को अपना मकान दिए जाने के उद्देश्य से जनवरी में सर्वे कराया जाएगा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे के लिए शाहाबाद और अहिरोरी बीडीओ को मास्टर ट्रेनर नामित किया गया है। दोनों बीडीओ ने मास्टर ट्रेनर्स के तौर पर शासन से प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। यह लोग यहां पर लगाए जाने वाले कर्मियों को सर्वे के संबंध में प्रशिक्षण देंगे।