फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मामी के स्थान पर भांजी और साथी की जगह परीक्षा देते धरा गया छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 की विज्ञान की परीक्षा में एक छात्र और एक छात्रा के स्थान पर दूसरे को परीक्षा देते समय केंद्र व्यवस्थापकों ने पकड़ लिया। बावन में मामी के स्थान पर भांजी और राघौपुर में छात्र के स्थान पर गांव का ही कक्षा 12 पास छात्र परीक्षा देते मिला।
विज्ञापन



डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को सुबह की पाली में कक्षा 10 के विज्ञान विषय की परीक्षा थी। राघौपुर के हजरत सैयदना आलम शाह मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर मल्लावां के ईस्लामपुर जगाई तपनौर के महात्मा मंगू लाल इंटर कॉलेज के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। केंद्र के आंतरिक सचल दल को परीक्षार्थी पर संदेह हुआ।
सचल दल की जानकारी पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने जांच की तो महात्मा मंगू लाल इंटर कॉलेज में कक्षा में पंजीकृत छात्र के स्थान पर कोई दूसरा छात्र परीक्षा देते पकड़ा गया। जोनल मजिस्ट्रेट बिलग्राम एसडीएम पूनम भास्कर व सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लिखापढ़ी की गई। केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए छात्र को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। केंद्र व्यवस्थापकों ने दोनों ही मामलों में छात्र व छात्रा के विरुद्ध उप्र सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों के निवारण अधिनियम-2024 के तहत एफआईआर के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन



बताया कि ऐसे ही बावन के विद्यापीठ इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर न्योरा देव के राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पंजीकृत छात्रा की विज्ञान विषय की परीक्षा थी। केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने संदेह होने पर छात्रा के स्थान पर परीक्षा दे रही छात्रा के पहचान पत्र, प्रवेश पत्र से मिलान किया। पता चला कि पंजीकृत छात्रा के स्थान पर कोई दूसरी छात्रा परीक्षा दे रही थी। इन्हें भी पकड़ कर पुलिस को साैंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें