एडीएम न्यायिक नागेंद्रनाथ यादव को ज्ञापन सौंपते आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : संवाद
हमीरपुर। भीम आर्मी प्रमुख व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चंद्रशेखर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने के साथ उप्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राम बाबू वर्मा के साथ पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते बताया कि मथुरा में पिछले 15 दिनों में तीन घटनाएं हुईं हैं।नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद तीनों घटनाओं के पीड़ितों से मिले।
सांसद पर सुनियोजित तरीके स हमला किया गया। इसमें कार्यकर्ता घायल हो गए। कहाकि अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों पर हमले रोके जाएं। मथुरा के पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की जाए। उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 10 मार्च को लखनऊ विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर श्याम सुंदर वर्मा, राम प्रताप शिवशंकर, राजाभइया, अनिकेत जयपाल, अवधेश कुमार, रिंकू, धीरज, शुभेंद्र आदि मौजूद रहे।