फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अलाव की चिंगरी से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा में अलाव की चिंगारी से कमरे में आग लग गई। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कमरे में रखा गृहस्थी का सामान जल चुका था। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है।
विज्ञापन

ग्राम चांद बेहटा निवासी अरुण श्रीवास्तव का दो मंजिला मकान बना हुआ है। दूसरी मंजिल के कमरे पर टिनशेड पड़ा हुआ है। कमरे को ही उन्होंने स्टोर बना रखा था। गृहस्थी का जरुरी सामान भी उसमें रख हुआ था। अरुण के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने कमरे में अलाव जलाया था। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी आग ताप रहे थे। इस दौरान अलाव की ऊंची लपटाें से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी कपड़ों में जा गिरी। चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सभी लोग कमरे से बाहर आ गए। दमकल विभाग को सूचना दी गई।
मौके पर अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव टीम के साथ पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। अरुण ने बताया कि अलमारी, गद्दे समेत गृहस्थी का सामान आग से जल गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें