फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदा लगाते समय रस्सी टूटने से जीने पर गिरे दुकानदार की मौत

विज्ञापन
फोटो-18- दिनेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में शुक्रवार को परचून दुकानदार ने रस्सी से फंदा लगा लिया। इस दौरान रस्सी टूट जाने से वह नीचे जीने पर आ गिरे। सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हरिहरपुर निवासी दिनेश गुप्ता (50) गांव के चौराहे पर ही परचून की दुकान चलाते थे। पुत्र सुलभ ने बताया कि दुकान के ऊपर ही मकान है। शुक्रवार सुबह दिनेश यहां रस्सी से फंदा लगा रहे थे। इस दौरान रस्सी टूट गई और वह नीचे जीने पर आ गिरे। इस कारण उनके सिर में गंंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। उन्हें फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी सरिता गुप्ता और तीन पुत्र हैं।
टड़ियावां सीएचसी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो पाएगा कि गिरने के कारण लगी चोट से मौत हुई है या फिर फंदा लगाने के कारण। परिजन ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें