फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिवम हत्याकांड के आरोपी सूरज सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। शिवम जायसवाल हत्याकांड में नामजद सूरज सिंह पर पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इनाम घोषित किए जाने के पोस्टर उसके मकान के बाहर समेत नगर में अलग अलग जगहों पर पुलिस ने चस्पा किए हैं। दरअसल इस मामले में आरोपी रहे तीन युवकों ने पुलिस को धता बताकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। इन दोनों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हालांकि इस लापरवाही को लेकर पुलिस ने तत्कालीन कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

बीती 21 जुलाई की रात भट्ठा व्यवसायी शिवम जायसवाल की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। उन्नाव रोड पर ऑटो में सवार होकर आए पांच लोगों ने शिवम की बाइक से ऑटो सटाकर गोली मार दी थी। मृतक के भाई ऋषभ जायसवाल की शिकायत पर पुलिस ने सूरज सिंह, उनके भाई शिवा सिंह और पवन सिंह, नगर के ही मंसू और साहिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया था, लेकिन शिवा सिंह, मंसू और पवन सिंह न्यायालय में हाजिर हो गए थे। सूरज सिंह घटना के बाद से ही फरार हैं। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि सूरज पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें